भारतीय राजनेता की सैलरी कितनी होती है

भारतीय राजनेता की सैलरी कितनी होती है, क्या आप जानते हैं ? अगर हाँ तो अच्छी बात है लेकिन अगर नहीं तो इस आर्टिकल को पूरा पढ़ियेगा क्योंकि इसमें भारत के राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक, निगम पार्षद, सभासद और ग्राम-प्रधानों को कितनी सैलरी मिलती है के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया है।

भारतीय राजनेता की सैलरी कितनी होती है
भारतीय राजनेता की सैलरी कितनी होती है

भारतीय राजनेता की सैलरी कितनी होती है

राष्ट्रपति की सैलरी कितनी होती है ?

भारत के राष्ट्रपति का निवास स्थान राष्ट्रपति भवन होता है जो राजधानी नई दिल्ली में है, 2 लाख वर्ग फुट में फैले इस भवन में कुल 340 कमरे हैं जिसमे कुल 200 कर्मचारी काम करते हैं जिन पर सालाना 2 करोड़ 25 लाख रूपये खर्च होता है। भारत के राष्ट्रपति के काफिले में 25 गाड़ियाँ होती हैं और उनकी सुरक्षा में 86 अंगरक्षक तैनात रहते हैं।

इस समय भारत के राष्ट्रपति के पद पर रामनाथ कोविंद कार्यरत हैं जिनको 5 लाख रूपये महीना सैलरी मिलता है साथ में अन्य सरकारी भत्ते और सुविधाएँ भी मिलती हैं। रिटायरमेंट के बाद उन्हें 1 लाख 50 हजार रूपये महीना पेंशन के रूप में और 60 हजार रूपये महीना स्टाफ खर्च के लिए मिलते हैं साथ ही आजीवन रहने के लिए एक सरकारी बंगला और वाहन खर्च भी दिया जाता है।

उप राष्ट्रपति की सैलरी कितनी होती है ?

भारत के उपराष्ट्रपति को नई दिल्ली में रहने के लिए एक सरकारी बंगला मिलता है जिसमे स्टाफ और सुरक्षागार्ड की भी सुविधा होती है। साथ ही स्वास्थ्य सम्बन्धी और यात्रा के खर्चे भी दिए जाते हैं।

वर्तमान समय के भारत के उपराष्ट्रपति, वेंकैया नायडू को हर महीने 4 लाख रूपया सैलरी मिलता है साथ में अन्य सरकारी भत्ते और सुविधायें भी मिलती हैं। रिटायरमेंट के बाद उन्हें 1 लाख 50 हजार रूपये महीना पेंशन के रूप में साथ में अन्य सुविधायें मिलती हैं।

प्रधानमंत्री की सैलरी कितनी होती है ?

भारत के प्रधानमंत्री का निवास स्थान नई दिल्ली के लोक कल्याण मार्ग का 7 नंबर बंगला होता है जो पहले 7 RCR के नाम से जाना जाता था लेकिन अब इसका नाम बदल गया है जो अब 7 लोक कल्याण मार्ग हो चुका है। 12 एकड़ में बना हुआ यह बंगला SPG कमांडो की निगरानी में रहता है। इस बंगले से एक 2 किमी लम्बा सुरंग निकलता है जो सफदरजंग हवाई अड्डे पर निकलता है।

वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 1 लाख 60 हजार रूपये महीना सैलरी मिलता है साथ में अन्य सरकारी भत्ते और सुविधायें भी मिलती हैं। अगर देखा तो भारत के प्रधानमंत्री की सैलरी एक विधायक से भी कम है क्योंकि दिल्ली के आम आदमी पार्टी के विधायकों की सैलरी 2 लाख 10 हजार रूपये महीना है।

राज्यपाल की सैलरी कितनी होती है ?

जैसे भारत का राष्ट्रपति राष्ट्र का सर्वोच्च व्यक्ति होता है बिलकुल उसी तरह राज्यपाल राज्य का सर्वोच्च व्यक्ति होता है और उसका निवास स्थान राज्य के राजधानी में बना राजभवन होता है जिसमे वह अपने परिवार के साथ निवास करता है।

भारत के राज्यों के राज्यपाल को 3 लाख 50 हजार रूपये महीना सैलरी मिलता साथ ही अन्य सरकारी भत्ते और सुविधायें भी मिलती हैं। राज्यपाल को भी रिटायरमेंट के बाद सरकार की तरफ से आजीवन पेंशन, स्वास्थ्य और सुरक्षा की सुविधा प्रदान किया जाता है।

मुख्यमंत्री की सैलरी कितनी होती है ?

भारत के राज्यों के मुख्यमंत्रियों की सैलरी अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग हैं, जैसे – उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सैलरी 3 लाख 65 हजार रुपये महीना है, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सैलरी 3 लाख 90 हजार रूपये महीना है।

भारत के राज्यों के मुख्यमंत्रियों में सबसे ज्यादा सैलरी तेलंगाना के मुख्यमंत्री की सैलरी 4 लाख 10 हजार रूपये महीना और सबसे कम सैलरी त्रिपुरा के मुख्यमंत्री की सैलरी 1 लाख 5 हजार 5 सौ रूपये महीना है।

सांसद की सैलरी कितनी होती है ?

भारतीय संसद के दो सदन हैं लोकसभा और राज्यसभा, जिसमे लोकसभा में 543 सांसद होते हैं जो लोकसभा चुनाव में जनता द्वारा चुने जाते हैं। और राज्यसभा में 250 सांसद होते हैं जो राज्यों के परिषद द्वारा चुने जाते हैं।

भारत के सांसदों को हर महीने 1 लाख रूपये सैलरी मिलता है साथ में अन्य सरकारी भत्ते और सुविधायें भी मिलती है। रिटायरमेन्ट के बाद आजीवन पेंशन और अन्य सुविधायें भी मिलती हैं।

विधायक की सैलरी कितनी होती है ?

हर राज्य के विधायकों की सैलरी अलग-अलग होती है जैसे दिल्ली के विधायकों की सैलरी 2 लाख 10 हजार रूपये, और उत्तर प्रदेश के विधायकों की सैलरी 1 लाख 87 हजार रूपये महीना है।

वैसे एक बात और बता दें कि भारत के राज्यों में दिए जाने वाले विधायकों की सैलरी में सबसे ज्यादा तेलंगाना के विधायकों की सैलरी 2 लाख 50 और सबसे कम त्रिपुरा के विधायकों की सैलरी 34 हजार रूपये महीना है।

निगम पार्षद की सैलरी कितनी होती है ?

हर एक राज्य में पार्षदों की सैलरी अलग-अलग होती है, जैसे दिल्ली के निगम पार्षदों की सैलरी 45000 रूपये महीना है साथ में अन्य सरकारी भत्ते और सुविधाएँ भी मिलती हैं।

सबसे ज्यादा सैलरी नगर निगम के पार्षदों की होती है उसके बाद नगर पालिका के पार्षदों की उससे कम और उसके बाद नगर पंचायत के पार्षदों की सबसे कम सैलरी होती है।

सभासद की सैलरी कितनी होती है ?

सामान्यतः सभासद की सैलरी 10000 से लेकर 25000 रूपये महीना होता है वह भी अलग-अलग राज्यों के हिसाब से, साथ ही प्रति बैठक 1000 रूपये अलग से मिलता है।

ग्राम प्रधान की सैलरी कितनी होती है ?

हर एक राज्य के ग्राम प्रधानों की सैलरी अलग-अलग होती है, जैसे – उत्तर प्रदेश के ग्राम प्रधानों को हर महीने 5000 रूपये बेसिक और 15000 रूपये यातायात भत्ता के रूप में मिलता है।

Conclusion (निष्कर्ष)

इस आर्टिकल के माध्यम से हमने आपको भारत के शीर्ष राजनीतिक पद राष्ट्रपति से लेकर निम्न राजनीतिक पद ग्राम प्रधान तक के सैलरी के बारे में बताया है जो इंटरनेट पर मौजूद सूत्रों से हमने प्राप्त किया है। लेकिन एक बात और हम यहाँ पर आपको बताना चाहेंगे कि ये सैलरी इन लोगों को तो मिलते ही हैं लेकिन इससे कहीं ज्यादा इन लोगों को सरकारी भत्ते मिलते हैं।

भारतीय राजनेताओं को सैलरी के साथ-साथ जो अन्य मुक्त सुविधायें मिलती हैं वह इस प्रकार हैं : निवास स्थान, स्टाफ खर्च, यातायात खर्च, संचार खर्च, सरकारी सुरक्षा, स्वास्थ्य सुरक्षा समेत रिटायरमेन्ट के बाद आजीवन पेंशन आदि।

कुल मिलाकर देखा जाये भारत में कोई भी राजनीतिक पद प्राप्त हो जाने पर व्यक्ति को मलाई खाने का पूरा मौका मिल जाता है और शायद यही कारण है जो आज भारत का एक बहुत बड़ा तबका राजनीति में आना चाहता है क्योंकि इसमें पैसा, इज़्ज़त और रुतबा सब कुछ है।

दोस्तों, आशा करता हूँ कि यह आर्टिकल आपके General Knowledge को पहले से और बेहतर बनायेगा साथ ही आपको बुद्धजीवियों की श्रेणी में ले जायेगा, आज के लिए सिर्फ इतना ही, अगले आर्टिकल में हम फिर मिलेंगे, तब तक के लिए, जय हिन्द-जय भारत।

लेखक परिचय

इस वेबसाइट के संस्थापक अमित दुबे हैं, जो दिल्ली में रहते हैं, एक Youtuber & Blogger हैं, किताबें पढ़ने और जानकारियों को अर्जित करके लोगों के साथ शेयर करने के शौक के कारण सोशल मीडिया के क्षेत्र में आये हैं और एक वेबसाइट तथा दो Youtube चैनल के माध्यम से लोगों को Motivate करने तथा ज्ञान का प्रसार करने का काम कर रहे हैं।

हमारे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म

Website : www.motivemantra.com इस पर Motivational Article Publish होते हैं।

Youtube Channel (1) : amit dubey a motivational speaker इस पर Motivational Video Publish होते हैं।

Youtube Channel (2) : Knowledge Facts इस पर General Knowledge Video Publish होते हैं।

इन्हें भी तो पढ़ें

नरेंद्र मोदी ने अपनी पत्नी को क्यों छोड़ा था

सद्गुरु की जीवनी | जग्गी वासुदेव कौन हैं ?

रतन टाटा की जीवनी | Ratan Tata Biography In Hindi

Top 10 Motivational Speaker In India In Hindi

अंतरिक्ष में क्या है | अंतरिक्ष कैसा दिखता है ?

हमारा Youtube Channel > amit dubey a motivational speaker

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *