Mahendra Dogney Biography In Hindi | MD Motivation Success Story

सोशल मीडिया पर बहुत ही तेजी से उभरता हुआ नाम है महेंद्र दोगने का जो एक Motivational Speaker के तौर पर खुद को पेश करते हैं, इनकी शानदार मुस्कराहट किसी के भी दिल को छू सकती है, इनका बोलने का अंदाज़ बड़ा ही मनमोहक है, इसकी बॉडी लैंग्वेज भी बड़ी बेमिशाल है, Mahendra Dogney Biography In Hindi  में इनके जीवन के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया है, तो आइये आगे बढ़ते हैं और जानते हैं इनके जीवन के बारे में गहराई से।

Mahendra Dogney Biography In Hindi
Mahendra Dogney Biography In Hindi                                             (Image Source : republicworld.com)

Mahendra Dogney Biography In Hindi

प्रारंभिक जीवन

महेंद्र दोगने का जन्म 16 अप्रैल 1989 को मध्य प्रदेश के हरदा शहर में एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। उनके पिता जी की एक मैकेनिक की दुकान थी जिसकी कमाई से उनके घर का खर्च चलता था।

एक इंटरव्यू में वे बताते हैं कि उन्हें लड़कियों की तरह रहना बहुत ही पसंद था, इसीलिए वे अपने बाल लम्बे रखते थे और आज भी रखते ही हैं। वे यह भी बताते हैं कि वे लड़कियों की तरह के कपड़े पहनकर गरबा खेलने चले जाते थे, एक बार तो उनके पिता जी ने इसी बात को लेकर उनकी जबरदस्त खिंचाई भी कर दी थी।

Mahendra Dogney Biography In Hindi
Mahendra Dogney Biography In Hindi                                                               (Image Source : filmivoice.com)

शैक्षणिक जीवन

बचपन में महेंद्र दोगने का पढ़ने-लिखने में जरा भी मन नहीं लगता था  फिर भी घर वालों के दबाव में उन्होने अपनी पढ़ाई मध्य प्रदेश के ही एक्सीलेंस स्कूल से की है और बड़े मजे की बात यह है कि वे जिस स्कूल से नौवीं में फेलियर रहे उसी स्कूल में दसवीं में टॉपर भी बने।

पढ़ाई के दौरान वे सातवीं कक्षा में ही सप्लीमेंटरी के शिकार हुए थे और नौवीं में भी, जिस कारण से सभी बच्चे उनका मज़ाक उड़ाते थे लेकिन उन्होंने दसवीं कक्षा में सारा हिसाब बराबर करते हुए खुद को टॉपर छात्रों की लिस्ट में शामिल करा लेते हैं।

Mahendra Dogney Biography In Hindi
Mahendra Dogney Biography In Hindi                                        (Image Source : tiktok.com)

पारिवारिक जीवन

महेंद्र के परिवार में उनके माता -पिता और भाई -बहन रहते हैं। उनके पिता की एक मैकेनिक की दुकान हैं। महेंद्र ने भी अपने जीवन के प्रतिकूल परिस्थितियों में मैकेनिक का काम किया था।

महेंद्र दोगने एक प्रतिभाशली और महत्वाकांक्षी इंसान थे और जीवन में कुछ बड़ा करने का सपना अपनी आँखों में सजाये हुए थे जिस कारण से वे लिक से हटकर कुछ ना  कुछ नया एक्सपेरिमेंट करते रहते थे, हालाँकि उनके परिवार वाले उनके इन हरकतों से नाखुश रहते थे लेकिन फिर भी वे कुछ ना कुछ करते ही रहते थे।

 Mahendra Dogney Biography In Hindi
Mahendra Dogney Biography In Hindi                                  (Image Source : pyarabharat.com)

व्यावसायिक जीवन

उन्होंने बारहवीं पास करने के बाद बैंक के नौकरी की तैयारी की और उनकी SBI बैंक में क्लर्क की नौकरी भी लग गयी जिसे उन्होंने ज्वाइन नहीं किया क्योंकि उनकी आँखों में कोई बड़ा सपना था जिसे पूरा करने के लिए सरकारी नौकरी को त्याग दिया।

महेंद्र के इस फैसले से उनके माता-पिता नाखुश थे परिणामतः महेंद्र ने अपना घर ही छोड़ दिया और लगभग 1 साल तक बाहरी दुनियां में रहकर जीवन की असली सच्चाई से खुद को रूबरू किया और फिर घर वापसी करके अपने पिता जी के साथ उनके गैराज में ही उनका हाथ बंटाने लगे और दोबारा फिर से बैंक की तैयारी शुरू की और इस बार सिंडिकेट बैंक में जॉब लगी।

दोस्तों, जिस शख्स के अंदर कुछ बड़ा करने का कीड़ा हो वह छोटा रास्ता कभी भी नहीं अपनाता और यही कीड़ा महेंद्र दोगने के अंदर था जिसकी वजह से उन्होंने दोबारा फिर से बैंक की नौकरी को ज्वाइन नहीं किया और अपना खुद का एक कोचिंग सेंटर खोला और बच्चों को पढ़ाना शुरू किया। धीरे-धीरे उनके कोचिंग सेंटर का दायरा बढ़ता गया और उन्होंने कई ब्रांचें खोल लीं।

महेंद्र दोगने पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों को मोटिवेशन भी देने लगे जिसके कारण उनके सामने तरक्की का एक दरवाजा खुलता नज़र आया और उन्होंने सोशल मीडिया की तरफ रुख करते हुए 2017 में अपना एक यूट्यूब चैनल बनाया जिसका नाम रखा MD Motivation और उस पर Motivational वीडियो डालने लगे जो लोगों को खूब पसंद आया और तभी से महेंद्र दोगने की पहचान MD Motivation बन गई और वे एक Motivational Speaker के रूप में जाने जाने लगे।

Mahendra Dogney Biography In Hindi
Mahendra Dogney Biography In Hindi                                     (Image Source : tiktok.com)

महेंद्र दोगने की कमाई

महेंद्र दोगने के कमाई का मुख्य स्रोत है उनका यूट्यूब चैनल (MD Motivation) और साथ ही साथ वे Motivational प्रोग्राम भी करते रहते हैं जिनसे उन्हें महीने के लगभग 4 से 5 लाख रूपये की कमाई हो जाती है।

निष्कर्ष

दोस्तों, महेंद्र दोगने के जीवनी से हमें यह सन्देश मिलता है कि अगर आपके अंदर किसी भी तरह का टैलेंट है और उसे लेकर आगे बढ़ने की इच्छाशक्ति भी है तो आप अपने लिए किसी छोटे रास्ते का चुनाव ना करें बल्कि कोई बड़ा रास्ता चुनें क्योंकि बड़ा रास्ता आपको दूर तक ले जायेगा और किसी बड़े मुकाम तक पहुंचाएगा।

मान लीजिये अगर महेंद्र दोगने SBI बैंक में क्लर्क की जॉब को ज्वाइन कर लेते तो कितनी तरक्की करते, अब आप कहेंगे कि सरकारी जॉब में पूरे जीवन की गारंटी होती है, Life Secure हो जाता है तो भाई जी सरकारी जॉब में सिर्फ Life ही Secure होती है और कुछ नहीं।

एक बैंक के क्लर्क को कितने लोग जानते हैं, उसकी तरक्की की कितनी सम्भावना होती है और वह अपने सम्पूर्ण जीवन काल में कितना पैसा कमा सकता है, इस बात को महेंद्र जानते थे और इसीलिए उन्होंने अपने लिए एक बड़ा रास्ता चुना जिसे Entrepreneurship कहते हैं।

आज वे सोशल मीडिया के एक ऐसे चमकते हुए सितारे हैं जो किसी परिचय के मोहताज नहीं है। बैंक की नौकरी में नौकर होते और महीने के 60 से 75 हजार रूपये महीना कमा रहे होते लेकिन आज वे एक Entrepreneur हैं और महीने के 4 से 5 लाख रूपये कमाते हैं और Future में और ज्यादा भी कमा सकते हैं।

दोस्तों, आशा करता हूँ कि यह आर्टिकल आपके ज्ञान के भंडार को पहले से और बेहतर बनायेगा साथ ही आपको बुद्धजीवियों की श्रेणी में लेकर जायेगा, तो आज के लिए सिर्फ इतना ही, अगले आर्टिकल में हम फिर मिलेंगे, किसी नए टॉपिक के साथ, तब तक के लिए, जय हिन्द-जय भारत।

लेखक परिचय

इस वेबसाइट के संस्थापक अमित दुबे हैं, जो दिल्ली में रहते हैं, एक Youtuber & Blogger हैं, किताबें पढ़ने और जानकारियों को अर्जित करके लोगों के साथ शेयर करने के शौक के कारण सोशल मीडिया के क्षेत्र में आये हैं और एक वेबसाइट तथा दो Youtube चैनल के माध्यम से लोगों को Motivate करने तथा ज्ञान का प्रसार करने का काम कर रहे हैं।

हमारे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म

Website : www.motivemantra.com इस पर Motivational Article Publish होते हैं।

Youtube Channel (1) Motive Mantra by amit dubey इस पर Motivational Video Publish होते हैं।

Youtube Channel (2) : Knowledge Facts by amit dubey इस पर General Knowledge Video Publish होते हैं।

इन्हें भी तो पढ़ें

What Is SEO | 25 SEO Tips In Hindi

नरेंद्र मोदी ने अपनी पत्नी को क्यों छोड़ा था

रतन टाटा की जीवनी | Ratan Tata Biography In Hindi

चीन का नकली सूरज कैसा है ? | चीन ने बनाया कृत्रिम सूरज

ममता बनर्जी की जीवनी | Mamta Banerjee Biography In Hindi

हमारा यूट्यूब चैनल : Motive Mantra by amit dubey

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *