चीन का नकली सूरज कैसा है ? | चीन ने बनाया कृत्रिम सूरज

चीन का नकली सूरज कैसा है ? यह पढ़ते ही आपके दिमाग में कुछ हलचल सी हो सकती है और होनी भी चाहिए क्योंकि यह एक चौकाने वाला तथ्य है लेकिन यह सच है कि साम्राज्यवादी मानसिकता से परिपूर्ण चीन ने अपना खुद का ही एक सूरज तैयार कर लिया है जो प्रकाश से लेकर ऊर्जा तक की सभी जरूरतों को पूरा करेगा।

सूत्र बताते हैं कि चीन का नकली सूरज ब्रह्मांड के असली सूरज से दस गुना ज्यादा प्रभावी है। आखिर क्या यह इस सूरज का राज ? कितनी है इसकी क्षमता ? कितना है इसमें प्रकाश और ये क्यों है चीन के लिए खाश ? सबकुछ बताएँगे, बस बने रहिएगा हमारे साथ, क्योंकि इस आर्टिकल में होगी सिर्फ और सिर्फ चीन के नकली सूरज की बात।

यह भी पढ़ें…..नरेंद्र मोदी ने अपनी पत्नी को क्यों छोड़ा था

चीन का नकली सूरज कैसा है ?
चीन का नकली सूरज कैसा है ?

चीन का नकली सूरज कैसा है ?

इस सूरज को चीन के अनहुई प्रान्त में बनाया गया है इसे बनाने के लिए न्यूक्लियर फ्यूजन तकनीक अपनाई गई है जिसके प्रयोग से नाइट्रोजन बम बनाया जाता है इसके अंतर्गत प्लाज्मा को फ्यूज करने के स्ट्रांग मैग्नेटिक फील्ड का निर्माण किया जाता है जिसके कारण गर्मी का अत्यधिक निर्माण होने लगता है।

चीन का कृत्रिम सूरज प्राकृतिक सूरज से 10 गुना ज्यादा प्रभावी तो है ही साथ ही उसका तापमान भी 16 करोड़ डिग्री सेल्सियस (160 मिलियन डिग्री सेल्सियस) है। जिस समय इसका परिक्षण हो रहा था उस समय 10 सेकेंड तक इसका तापमान 16 करोड़ डिग्री सेल्सियस रहा जो असली सूरज से लगभग 10 गुना ज्यादा ताक़तवर होता है।

100 सेकेंड तक यह 10 करोड़ डिग्री सेल्सियस के तापमान के साथ रहा। चीनी वैज्ञानिक इसकी बेहतर क्षमता और ज्यादा समय तक की स्थिरता को कायम रखने के लिए बड़ी तेजी से काम कर रहे हैं।

वैसे ऐसा भी नहीं है कि इस मुहीम में सिर्फ चीन ही एक सक्रीय देश है बल्कि फ्रांस भी न्यूक्लियर फ्यूजन तकनीक पर बड़ी ही तेजी से काम कर रहा है और उम्मीद है कि 2025 तक वे भी अपने लक्ष्य को पाने में कामयाब हो चुके होंगे।

यह भी पढ़ें…..रतन टाटा की जीवनी | Ratan Tata Biography In Hindi

चीन ने बनाया कृत्रिम सूरज

आज चीन पूरी दुनियाँ में अपना दबदबा बनाने की हर संभव कोशिश में लगा हुआ है। पहले उत्पादन के क्षेत्र में फिर सैन्य-क्षमता के मामले में उसके बाद जैविक हथियार (कोरोना वायरस) के माध्यम से और अब अंतरिक्ष में अपनी ताक़त बढ़ाने के मामले में।

चीन ने इस कृत्रिम सूरज के माध्यम से दुनियाँ को आगाह किया है कि ख़ामोश….हमें हलके में मत ले लीजियेगा, अभी तो शुरुआत हुई है, आगे-आगे देखिये होता है क्या ?

चीन की बढ़ती ताक़त को देखकर अमेरिका डिस्टर्ब हो जाता है क्योंकि बादशाहियत की जिसे आदत पड़ जाती है तो उसे खोने का डर भी रहता ही है। अमेरिका को भला कैसे बर्दास्त हो जब कोई दूसरा देश उसके वर्चस्व को खुली चुनौती दे।

चीन अंतरिक्ष में अपना सेटेलाइट स्थापित करने की फ़िराक में है ताकि वह अपने सेटेलाइट के द्वारा पूरी दुनियाँ की गतिविधियों पर नज़र रख सके जैसे अमेरिका करता है वह अपने सेटेलाइट से पूरी दुनियाँ पर नज़र रखता है कि कहाँ पर क्या स्थिति है।

चीन के सूरज की कमियाँ एवं विशेषताएं

कमियाँ

चीन का सूरज ना उदय होगा और ना अस्त, यह अंतरिक्ष में भी आस्तित्व में नहीं होगा क्योंकि यह एक Artificial Sun है जिससे प्रकाश, तापमान और ऊर्जा आदि चीजों की जरुरतों को पूरा करेगा वैसे भी असली तो असली ही होता है क्योंकि नक़ल कितनी भी अच्छी हो वह पूर्ण असल तो हो ही नहीं सकती ना।

  • चीन के सूरज का उदय-अस्त नहीं होगा।
  • यह सूरज अंतरिक्ष में भ्रमण नहीं करेगा।
  • यह सूरज प्राकृतिक के मुकाबले कृत्रिम है।
  • पर्यावरण के लिए हानिकारक हो सकता है।
  • गलत इस्तेमाल से खतरनाक साबित हो सकता है।

विशेषताएं

जैसा कि हमने पहले भी बताया कि चीन का नकली सूरज ब्रह्मांड के असली सूरज से 10 गुना ज्यादा शक्तिशाली है। और इसकी एक सबसे बड़ी खाशियत यह कि इसके लिए दिन और रात बराबर हैं इसे जब चाहें इस्तेमाल में लें और जब ना चाहे तो ना लें।

  • चीन का सूरज ईंधन की कमी को पूरा कर सकता है।
  • असीमित प्रकाश फैला सकता है।
  • ऊर्जा की जरूरतों को पूरा कर सकता है।
  • तापमान को नियंत्रित कर सकता है।
  • अनेकों प्रकार से सहायक हो सकता है।

निष्कर्ष (Conclusion)

कोई कुछ भी कहे लेकिन एक बात तो तय है कि आज के चीन की बढ़ती ताक़त से इंकार नहीं किया जा सकता अब वह चाहे किसी भी तरह से हो कैसा भी हो और भविष्य में उसका क्या परिणाम निकलता है लेकिन जो है सो है।

चीन के वैज्ञानिक इस मिशन पर 2006 से ही काम कर रहे थे आखिरकार वे अपने इस मिशन में सफल हुए और कृत्रिम सूरज बनाकर दुनियाँ को चौंका दिया और अपने देश का नाम रौशन किया।

विश्व की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश चीन का सपना है की वह जल्द से जल्द पहले नंबर पर आये और और इसके लिए वह तरह-तरह के धमाके करता रहता है ताकि पूरा विश्व उनकी बढ़ती शक्ति के बारे में जानें और उन्हें शक्तिशाली मानें।

आशा करता हूँ कि यह आर्टिकल आपके लिए जानकारी का एक नया स्रोत लेकर आया होगा साथ ही आपको पसंद भी आया होगा, तो सोच क्या रहे हैं ? इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर शेयर करें, लाइक करें और अगर कुछ कहना चाहते हैं तो नीचे कमेंट बॉक्स में जाकर कमेंट करें क्योंकि आपका सुझाव हमारे लिए महत्वपूर्ण है जैसे आप हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं। इसलिए अपना बहुत-बहुत-बहुत ख़याल रखियेगा, हमारी शुभकामनायें आपके साथ हैं।

आज के लिए सिर्फ इतना ही, अगले आर्टिकल में हम मिलेंगे, तब तक के लिए……….जय हिन्द – जय भारत।

आपका दोस्त / शुभचिंतक : अमित दुबे ए मोटिवेशनल स्पीकर Founder & CEO motivemantra.com

और पढ़ें…..मारवाड़ी लोग क्यों होते हैं सफल व्यापारी

और पढ़ें…..Xi Jinping Biography In Hindi | सबसे बड़ा खलनायक

और पढ़ें…..FEVICOL Success Story In Hindi | बलवंत पारेख की जीवनी

और पढ़ें…..ममता बनर्जी की जीवनी | Mamta Banerjee Biography In Hindi

और पढ़ें…..व्लादिमीर पुतिन की जीवनी | Vladimir Putin Biography In Hindi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *