मानव मस्तिष्क कैसे काम करता है

इस संसार में अगर सबसे जटिल कोई चीज है, तो वह है मानव मस्तिष्क क्योंकि इसकी जटिलता के आगे संसार की सारी जटिलताएं छिन्न-भिन्न हो जाती हैं, मानव मस्तिष्क में लगभग 1 अरब तंत्रिका कोशिकाएं होती हैं जिनमे से हर एक अन्य तंत्रिका कोशिकाओं से 10 हज़ार से भी अधिक संयोग स्थापित करती है। लेकिन सवाल यह है कि आखिर ये “मानव मस्तिष्क कैसे काम करता है” और इसकी क्षमता कितनी है ? सब कुछ बताएँगे, बस बने रहिएगा हमारे साथ, तो आइये अब शुरू करते हैं।

Read More…..कुल्हाड़ी की धार में सफलता का सार | Motivational Story In Hindi

मानव मस्तिष्क कैसे काम करता है
मानव मस्तिष्क कैसे काम करता है

मानव मस्तिष्क कैसे काम करता है

मानव मस्तिष्क का रहस्य

वैसे तो इस सृष्टि में करोड़ों जीव हैं, जिनके पास भी अपने-अपने मस्तिष्क हैं लेकिन उनमे मानव ही एक ऐसा प्राणी है जिसके पास सबसे जटिल मस्तिष्क है, मानव मस्तिष्क अपने आप में किसी रहस्य से कम नहीं है, इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह जो सोच सकता है, उसे पाने का रास्ता भी बता सकता है और अगर इतना ही ताक़तवर है यह मानव मस्तिष्क तो इसके रहस्य के बारे में जानने की उत्सुकता आपके अंदर जरूर हो रही होगी तो आइये अब और आगे बढ़ते हैं और जानते हैं कि, आखिर क्या है मानव मस्तिष्क का रहस्य…..?

मस्तिष्क शरीर का वह हिस्सा होता है, जो सबसे अहम् होता है क्योंकि यही वह अंग होता है जहाँ से पुरे शरीर का सञ्चालन होता है या हम यह भी कह सकते हैं कि यह हमारे शरीर का मालिक होता है जब तक इसका आदेश नहीं होगा तब तक शरीर का कोई भी अंग अपना कोई भी कार्य नहीं करेगा।

मस्तिष्क का मुख्य कार्य – ज्ञान, बुद्धि, तर्क, स्मरण, विचार, निर्णय और व्यक्तित्व आदि का नियंत्रण और नियमन करना होता है। मस्तिष्क खोपड़ी में स्थित होता है, यह चेतना और स्मृति का स्थान है, सभी ज्ञानेन्द्रियों – नेत्र, कर्ण, नासा, जिव्हा तथा त्वचा से आवेग यहीं पर आते हैं, जिनको समझना अर्थात ज्ञान प्राप्त करना मस्तिष्क का काम है। अनुभव से प्राप्त हुए ज्ञान को संग्रह करने, विचारने तथा विचार करके निष्कर्ष निकलने का काम मस्तिष्क ही करता है।

Read More…..शब्दों का खेल | आपकी जुबान ही आपकी पहचान है

मस्तिष्क का वजन 1200 – 1400 ग्राम होता है।

मानव मस्तिष्क की संरचना

1. दृढतानिका | ड्यूरामेटर (Dura Mater)

यह सबसे बाहरी झिल्ली होती है जो तंतुमय संयोजी ऊतकों (fibrous connective tissue) तथा कोलेजन तंतुओं (collagen fibers) से बनी होती है।

2. जालतानिका | एरेकेनोइड (Arachnoid Mater)

यह मध्य में पायी जाने वाली झिल्ली होती है, जो तंतुमय ऊतकों (fibrous connective tissue) तथा इलास्टीन तंतुओं (elastic fibers) से बनी होती हैं।

3. मृदुतानिका | पायामेटर (Pia Mater)

यह सबसे भीतरी झिल्ली होती है, यह मस्तिष्क से स्पर्श करती है, इसका निर्माण भी संयोजी ऊतकों से होता है, इसमें पायी जाने वाली रुधिर वाहिनियों के द्वारा मस्तिष्क को पोषण प्राप्त होता है।

Read More…..Time Is Money | समय ही पैसा है

मस्तिष्क की क्षमता 1350 cc होती है।


मानव मस्तिष्क क्या है ?

मानव मस्तिष्क वैसे तो मानव शरीर का एक हिस्सा है जिसका काम सोचना, समझना और निर्णय लेना होता है। लेकिन इसके साथ ही यह प्रकृति की एक अद्भुत रचना भी है जो हमारे मन, बुद्धि, चित्त, ज्ञान, चेतना, अहंकार, अनुभव और व्यक्तित्व का केंद्र बिंदु है।

मानव मस्तिष्क का अध्ययन एक जटिल और व्यापक क्षेत्र है जिसका जिक्र तंत्रिका विज्ञानं में किया गया है, तंत्रिका तंत्र का यह मुख्य अंग सम्पूर्ण मानव शरीर के कार्यों पर प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से नियंत्रण रखता है।

मानव मस्तिष्क कैसे काम करता है ?

हमारा दिमाग बाहय वातावरण से प्रभावित होता है, हम जो भी सुनते और देखते हैं वो हमारे दिमाग पर काफी असर डालते हैं। सोचना, समझना और चाहना ये सभी क्रियाएं हमारे मस्तिष्क में चलती रहती हैं।

कुछ चीजें हमें अच्छी लगती है तो कुछ बुरी लगती हैं, हम जिन भी बातों से या चीजों से प्रभावित होते हैं वही हमारे दिमाग में चलते रहते हैं, हम उन्हीं के बारे में सोचने लगते हैं, समझने लगते हैं और उसी को चाहने भी लगते हैं।

हम जो चाहने लगते हैं उसके पीछे भागने लगते हैं अब चाहे वह अच्छा हो या बुरा हमें उससे कोई फर्क नहीं पड़ता और सीधी सी बात है कि जो हम चाहते हैं एक दिन वही हमें मिलता है अर्थात हमारी इच्छाएं ही हमारे जीवन को प्रभावित करती है। अच्छी इच्छाएं हमें अच्छे राह पर ले जाती है और बुरी इच्छाएं हमें बुरे राह पर ले जाती हैं।

बापू के तीन बन्दर के बारे में अपने पढ़ा या सुना ही होगा > बुरा मत सुनो, बुरा मत देखो, बुरा मत बोलो। अगर इंसान बुरा नहीं देखेगा और बुरा नहीं सुनेगा तो जाहिर सी बात है कि बुरा नहीं बोलेगा। हमारा मानव मस्तिष्क भी इन्ही फिलॉस्फी पर काम करता है।

मानव मस्तिष्क कितना ताक़तवर है ?

अगर मानव मस्तिष्क की क्षमता और ताक़त की बात की जाए तो कुछ इस तरह से परिभाषित किया जा सकता है कि मानव मस्तिष्क जो सोच सकता है उसे कर सकता है, उसे पा सकता है बशर्ते कि सोचने और पाने के बीच की खाई को पार करना होगा। मानव मस्तिष्क प्रकृति की एक ऐसी अद्भुत रचना है जो प्रकृति को प्रभावित करने की क्षमता रखती है।

एक सामान्य इंसान अपने दिमाग का सिर्फ 7% तक ही इस्तेमाल करता है, दुनियाँ के मशहूर वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टाइन ने अपने दिमाग का 20% तक इस्तेमाल किया तो दुनियाँ के सबसे बड़े वैज्ञानिकों में गिने गए यानि कि मानव मस्तिष्क की कोई साधारण सीमा नहीं है इसका इस्तेमाल काफी बड़े पैमाने तक किया जा सकता है।

मानव मस्तिष्क को कैसे तेज करें ?

मानव मस्तिष्क को सामान्य से असामान्य बनाने के लिए, मानवीय बौद्धिक क्षमता को और अधिक बढ़ाने के लिए, इंसान के दिमाग को तेज करने के लिए व्यक्ति को संतुलित खान-पान के साथ-साथ योग और कसरत करने चाहिए।

बादाम, अखरोट, सेब, आंवला, दही का सेवन और भरपूर नींद लेकर तथा अनुलोम-विलोम और कपालभाति प्राणायाम करके व्यक्ति अपनी याददास्त बढ़ा सकता है अर्थात मस्तिष्क को तेज कर सकता है।

 

दोस्तों, आशा करता हूँ कि यह आर्टिकल “मानव मस्तिष्क कैसे काम करता है” आपके General Knowledge को पहले से और बेहतर बनायेगा साथ ही आपको बुद्धजीवियों की श्रेणी में ले जायेगा, आज के लिए सिर्फ इतना ही, अगले आर्टिकल में हम फिर मिलेंगे, किसी नए टॉपिक के साथ, तब तक के लिए, जय हिन्द-जय भारत।

लेखक परिचय

इस वेबसाइट के संस्थापक अमित दुबे हैं, जो दिल्ली में रहते हैं, एक Youtuber & Blogger हैं, किताबें पढ़ने और जानकारियों को अर्जित करके लोगों के साथ शेयर करने के शौक के कारण सोशल मीडिया के क्षेत्र में आये हैं और एक वेबसाइट तथा दो Youtube चैनल के माध्यम से लोगों को Motivate करने तथा ज्ञान का प्रसार करने का काम कर रहे हैं।

हमारे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म

Website : www.motivemantra.com इस पर Motivational Article Publish होते हैं।

Youtube Channel (1) Motive Mantra इस पर Motivational Video Publish होते हैं।

Youtube Channel (2) : Knowledge Facts इस पर General Knowledge Video Publish होते हैं।

इन्हें भी तो पढ़ें

What Is SEO | 25 SEO Tips In Hindi

नरेंद्र मोदी ने अपनी पत्नी को क्यों छोड़ा था

रतन टाटा की जीवनी | Ratan Tata Biography In Hindi

चीन का नकली सूरज कैसा है ? | चीन ने बनाया कृत्रिम सूरज

ममता बनर्जी की जीवनी | Mamta Banerjee Biography In Hindi

हमारा यूट्यूब चैनल : Motive Mantra

https://www.youtube.com/embed/YG4I8ZyDdRI
https://www.youtube.com/embed/pmukZw-rcFc
https://www.youtube.com/embed/0Pfcwe4V9SQ
https://www.youtube.com/embed/ndY6LNa6hKs
https://www.youtube.com/embed/ghrjWJUz8Ug

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *