Import Export Business In Hindi || आयात निर्यात कैसे करें ?

Import Export Business In Hindi > इम्पोर्ट एक्सपोर्ट क्या होता है, इम्पोर्ट एक्सपोर्ट कैसे करें, भारत क्या-क्या इम्पोर्ट करता है, भारत क्या-क्या एक्सपोर्ट करता है और भारत में कुल कितने बंदरगाह हैं और कहाँ हैं जिनके द्वारा इम्पोर्ट और एक्सपोर्ट का व्यापार होता है ?

सब कुछ बताएँगे, इम्पोर्ट और एक्सपोर्ट के एक-एक पहलु से आपको रूबरू भी कराएँगे, बस बने रहिएगा हमारे साथ, क्योंकि हम नहीं करते फिजूल की बात, हमारे वेबसाइट पर होती है सिर्फ और सिर्फ काम की बात, तो आइये अब शुरू करते हैं।

Import Export Business In Hindi
Import Export Business In Hindi

Import Export Business In Hindi

इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट क्या होता है ?

जब कोई देश किसी दूसरे देश से कोई वस्तु अपने देश में मंगाता है अर्थात खरीदता है तो उस प्रक्रिया को आयात (Import) कहते हैं और जब कोई देश अपने देश से किसी दूसरे देश को कोई वस्तु भेजता है अर्थात बेचता है तो उस प्रक्रिया को निर्यात (Export) कहते हैं।

इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट को स्पष्ट भाषा में हम अंतर्राष्ट्रीय व्यापार भी कह सकते हैं क्योंकि इसके अंतर्गत दो देशों के बीच वस्तुओं और सेवाओं का आदान-प्रदान होता है।

इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट कैसे होता है ?

इम्पोर्ट या एक्सपोर्ट व्यापार करने के लिए व्यापारियों को सरकार से लाइसेंस लेना होता है जिसके लिए उन्हें सरकार द्वारा निर्धारित मानकों को पूरा करना होता है जिसके बाद ही वे किसी भी वस्तु का इम्पोर्ट या एक्सपोर्ट कर सकते हैं।

इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट व्यापार शुरू करने के लिए जिन दस्तावेजों की जरुरत पड़ती है वह इस प्रकार है :

  • आधार कार्ड, वोटर कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस
  • पैन कार्ड (व्यक्तिगत या फिर कंपनी के नाम का)
  • करंट अकाउंट (साथ में बैंक का स्विफ्ट कोड)
  • व्यावसायिक कंपनी का जीएसटी नंबर अनिवार्य
  • FSSAI लाइसेंस, RCMC लाइसेंस, MSME रजिस्ट्रेशन, DGFT रजिस्ट्रेशन और NOC

इम्पोर्ट या एक्सपोर्ट करने के लिए एक देश दूसरे देशों से माल मंगवाने और अपने देश से दूसरे देश में माल भिजवाने के लिए ज्यादातर जल मार्ग का इस्तेमाल करते हैं। वैसे थल मार्ग और वायु मार्ग का भी सहारा लिया जाता है लेकिन ज्यादातर आयात-निर्यात जल मार्ग से ही होते हैं क्योंकि वह अन्य मार्गों के मुकाबले ज्यादा सस्ता पड़ता है।

इम्पोर्ट एक्सपोर्ट क्यों होता है ?

इस भूमण्डल में इंसानों के जीवन यापन के लिए बहुत सारी चीजों की जरुरत पड़ती है जिनमे से हर एक चीज हर एक जगह पर पैदा नहीं होती और ना ही उसका उत्पादन हर जगह होता है ऐसे में जिस भी देश में कोई वस्तु उसकी जरुरत से ज्यादा पैदा होती है या उसका उत्पादन ज्यादा होता है तो वह देश उस वस्तु को अन्य देशों में निर्यात (Export) करके उसके बदले अच्छा मुनाफा कमाता है।

जैसे – भारत में गेहूं, चावल, दाल, चीनी, मशाले और जड़ी-बूटियां, आदि की अच्छी पैदावार होती है जिसे भारत अन्य देशों को निर्यात करता है। बिलकुल उसी तरह इराक, ईरान, सऊदी अरब और रूस जैसे देशों में कच्चे तेलों की भरमार है जिसे वे दुनियां के अन्य देशो को निर्यात करते हैं। जिससे ये देश अच्छी कमाई करते हैं।

चीन काफी बड़े पैमाने पर विदेशी व्यापार करता है, MADE IN CHINA ने अपने उत्पादों से पूरी दुनियाँ को पाट रखा है, अमेरिका और रूस के हथियार दुनियाँ के ज्यादातर देशों को एक्सपोर्ट किये जाते हैं।

भारत क्या-क्या इम्पोर्ट करता है ?

भारत दूसरे देशों से अपने देश में कच्चा तेल, सोना, मोती, कीमती पत्थर, पेट्रोलियम उत्पाद, दूर-संचार उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, औद्योगिक मशीनरी, इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स, पशु/ वनस्पति वसा, प्लास्टिक, तेल, मोम, और चिकित्सा उअपकरण आदि आयात (Import) करता है।

अगर हम भारत के इम्पोर्ट की बात करें तो यह 2021-22 में 610 अरब डॉलर रहा जिसमे पहले के मुकाबले काफी वृद्धि हुई है। भारत सबसे ज्यादा दूसरे देशों से क्रूड आयल खरीदता है।

भारत क्या-क्या एक्सपोर्ट करता है ?

भारत अपने देश से दूसरे देशों में कई तरह के अनाज और तेल, पेट्रोलियम उत्पाद, रत्न-आभूषण, धातुएं, रेडीमेड कपडे, लोहा, इस्पात, इंजीनियरिंग गुड्स, कंप्यूटर सहित मशीनरी विद्युत् मशीनरी, कार्बनिक रसायन, उपकरण और फार्मास्युटिकल्स उत्पाद आदि का निर्यात (Export) करता है।

आंकड़ों के अनुसार भारत ने 2020-21 में कुल 292 अरब डॉलर का एक्सपोर्ट किया था और इसके बाद 2021-22 में इसमें काफी वृद्धि हुई और यह आंकड़ा 418 अरब डॉलर तक पहुँच गया। कोरोना काल में भारत ने पूरी दुनियाँ के बड़े हिस्से तक वैक्सीन की सप्लाई की जो अंतर्राष्ट्रीय स्टार पर काफी सराहनीय माना गया।

2021-22 के वित्त वर्ष में भारत ने सबसे ज्यादा एक्सपोर्ट संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) जैसे देशों को किया उसके बाद चीन, बांग्लादेश और नीदरलैंड जससे देशो को किया।

भारत में कुल कितने बंदरगाह हैं ?

भारत में कुल 13 बड़े बंदरगाह हैं जिनके नाम इस प्रकार हैं :

  • मुंबई (महाराष्ट्र) > जो कि अरब सागर के तट पर है।
  • पारादीप (उड़ीसा) > जो कि बंगाल की खाड़ी के तट पर है।
  • चेन्नई (तमिलनाडु) > जो कि बंगाल की खाड़ी के तट पर है।
  • विशाखापट्नम (आंध्र प्रदेश) > जो कि बंगाल की खाड़ी के तट पर है।
  • कांडला (गुजरात) > जो कि कच्छ की खाड़ी के तट पर है।
  • मुर्मुगाव (गोवा) > जो की अरब सागर के तट पर है।
  • न्हावाशेवा (महाराष्ट्र) > जो कि अरब सागर के तट पर है।
  • कोचीन (केरल) > जो कि अरब सागर के तट है।
  • एन्नोर (तमिलनाडु) > जो कि बंगाल की खाड़ी के तट पर है।
  • हल्दिया (पश्चिम बंगाल) > जो कि हुगली नदी-कलकत्ता के तट पर है।
  • तूतीकोरीन (तमिलनाडु) > जो कि बंगाल की खाड़ी के तट पर है।
  • न्यू मंगलोर (कर्नाटक) > जो कि अरब सागर के तट पर है।
  • पोर्टब्लेयर (अंडबार-निकोबार द्वीप समूह) > जो कि बंगाल की खाड़ी के तट पर है।

इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट से होने वाले फायदे और नुकसान

जब कोई देश किसी अन्य देश से कोई उत्पाद खरीदता है अर्थात इम्पोर्ट करता है तो उस देश की करेंसी दूसरे देश में जाती है जिससे वह देश जिसने उत्पाद बेचा है मुनाफा कमाता है और अमीर बनता है।

जैसे – अरब देश पूरी दुनियाँ को कच्चा तेल बेचता है, अमेरिका और रूस हथियार बेचते हैं, जापान टेक्नोलॉजी बेचता है और चीन अनेकों प्रकार के उत्पाद बेचता है जिससे दूसरे देशों की करेंसी इनके देश में पहुँचती है और ये देश अमीर बनते हैं।

सीधी सी बात है कि अगर किसी भी देश को अमीर बनना है तो उसे अपनी उत्पादन क्षमता को बढ़ाना होगा और उसे दूसरे देशों को एक्सपोर्ट करना होगा जिससे दूसरे देशों की करेंसी उस देश में आये और वह देश खूब मुनाफा कमाये और अमीर बन जाये।

दोस्तों, आशा करता हूँ कि यह आर्टिकल आपके General Knowledge को पहले से और बेहतर बनायेगा साथ ही आपको बुद्धजीवियों की श्रेणी में ले जायेगा, आज के लिए सिर्फ इतना ही, अगले आर्टिकल में हम फिर मिलेंगे, किसी नए टॉपिक के साथ, तब तक के लिए, जय हिन्द-जय भारत।

लेखक परिचय

इस वेबसाइट के संस्थापक अमित दुबे हैं, जो दिल्ली में रहते हैं, एक Youtuber & Blogger हैं, किताबें पढ़ने और जानकारियों को अर्जित करके लोगों के साथ शेयर करने के शौक के कारण सोशल मीडिया के क्षेत्र में आये हैं और एक वेबसाइट तथा दो Youtube चैनल के माध्यम से लोगों को Motivate करने तथा ज्ञान का प्रसार करने का काम कर रहे हैं।

हमारे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म

Website : www.motivemantra.com इस पर Motivational Article Publish होते हैं।

Youtube Channel (1) Motive Mantra इस पर Motivational Video Publish होते हैं।

Youtube Channel (2) : Knowledge Facts इस पर General Knowledge Video Publish होते हैं।

इन्हें भी तो पढ़ें

What Is SEO | 25 SEO Tips In Hindi

नरेंद्र मोदी ने अपनी पत्नी को क्यों छोड़ा था

रतन टाटा की जीवनी | Ratan Tata Biography In Hindi

चीन का नकली सूरज कैसा है ? | चीन ने बनाया कृत्रिम सूरज

ममता बनर्जी की जीवनी | Mamta Banerjee Biography In Hindi

हमारा यूट्यूब चैनल : Motive Mantra

https://www.youtube.com/embed/YG4I8ZyDdRI
https://www.youtube.com/embed/pmukZw-rcFc
https://www.youtube.com/embed/0Pfcwe4V9SQ
https://www.youtube.com/embed/ndY6LNa6hKs
https://www.youtube.com/embed/ghrjWJUz8Ug

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *