दुनियाँ का सबसे गरीब देश कौन सा है ?

दुनियाँ का सबसे गरीब देश कौन सा है ? क्या आप जानते हैं, अगर हाँ तो अच्छी बात है लेकिन अगर नहीं तो बने रहिएगा हमारे साथ, क्योंकि इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं दुनियाँ के सबसे गरीब देश के बारे में कि आखिर उसका नाम क्या है, वह किस द्वीप और देश के पास है, और क्या है उसकी गरीबी के पीछे का मुख्य कारण, तो आइये अब शुरू करते हैं।

यह भी पढ़ें > दुनियाँ का सबसे अमीर देश कौन सा है (2022)

दुनियाँ का सबसे गरीब देश कौन सा है
                                                               दुनियाँ का सबसे गरीब देश कौन सा है

दुनियाँ का सबसे गरीब देश कौन सा है ?

किसी भी देश की अमीरी या गरीबी का मुख्य आधार वहाँ की जनसँख्या, प्रतिव्यक्ति आय, अर्थव्यवस्था और जीडीपी को ध्यान में रखते हुए तय की जाती है, फिलहाल अभी अर्थात 2022 की बात करें तो हैती नामक देश को दुनियाँ का सबसे गरीब देश माना जा रहा है।

अब आपके दिमाग में एक सवाल चल रहा होगा कि आखिर ये हैती है कहाँ, तो आपको बताना चाहेंगे कि यह उत्तरी अमेरिका का एक गरीब देश है जो कि कैरेबियन सागर के पास पड़ता है और आसान भाषा में हम यह भी कह सकते हैं कि हैती एक कैरिबिआई देश है।

अगर हम हैती देश के बारे में गहराई से बात करें तो वहाँ की कुल जनसँख्या महज 1.06 करोड़ है जिसमे से 77% लोग गरीबी रेखा के नीचे का जीवन जीते हैं। हैती का कुल क्षेत्रफल 27750 वर्ग किलोमीटर है, हैती की राजधानी पोर्ट उल प्रिंस है और वहाँ भाषा क्रियोल और फ्रांसीसी है।

हैती लैटिन अमेरिका का वह सबसे पहला देश है जिसने औपनिवेशवाद से मुक्ति पाकर स्वतंत्रता प्राप्त की थी और उसका नेतृत्व किसी गोरे के पास नहीं बल्कि काले इंसान के हाथों में दी गई थी, हैती ही एक ऐसा अकेला अमेरिकी देश है जो कि कैरिबियन देशों के साथ होने के बाद भी वहाँ फ्रांसीसी भाषा बोली जाती है।

यह भी पढ़ें > डेनमार्क क्यों है सबसे खुशहाल देश

हैती के उत्तर में अटलांटिक महासागर और दक्षिण में कैरिबियन सागर है, जो कि वेस्टइंडीज के पास का एक द्वीप है। वहाँ की लगभग 90% जनसँख्या नीग्रो है बाकी की 10% आबादी अन्य देशों के नागरिकों की है।

हैती के धर्म की बात करें तो वहाँ के लोग रोमन कैथेलिक धर्म को मानते हैं, अगर हम वहाँ के तापमान की बात करें तो वह कम से कम 21 डिग्री सेल्सियस और ज्यादा से ज्यादा 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है

यह भी पढ़ें > The Line Vertical City Saudi Arabia In Hindi

हैती की 79% जनसंख्या गांवों में रहती है जिनकी अर्थव्यवस्था ज्यादातर कृषि पर आधारित है, वहाँ के लोग पुराने विचारों को ज्यादा ,तवज्जो देते हैं, जुआ खेलना, मुर्गों को लड़ाना आदि जैसे कार्यों में ज्यादा लिप्त रहते हैं।

हैती की 59% जनसँख्या 2.42 डॉलर से भी कम रोज़ाना कमाती है और 24% जनसँख्या 1.23 डॉलर से भी कम पर अपना जीवन यापन करती हैं, जिसके कारण दुनियाँ का सबसे गरीब देश माना जाता है।

Image source : lokmatnews.in
Image source : lokmatnews.in

कुछ समय पहले हैती की गरीबी से सम्बंधित एक वीडियो देखने को मिला था जिसमे यह दिखाया गया था कि वहाँ बहुत सारे लोग मिट्टी के कीचड़ में पानी और नमक मिलाकर उसकी रोटी  बनाकर धुप में सुखाते थे और जब वह सुख जाता था तो उसको खाते थे।

हैती के 1.06 करोड़ की आबादी में लगभग 30 लाख लोग ऐसे हैं जिन्हें दो वक्त की रोटी भी ठीक से नसीब नहीं होतीं है। अर्थात वहाँ कि लगभग 30% आबादी भुखमरी की शिकार है। यह दुनियाँ का एक ऐसा देश है जहाँ पर अनाथ बच्चों की संख्या सबसे ज्यादा है।

hi.quora.com
Image source : hi.quora.com

हैती में भूकंप आने का खतरा सदैव बना रहता है और इसके पीछे का कारण है वहाँ की भौगोलिक स्थिति क्योंकि यह देश कैरिबियाई भू-भाग का हिस्सा है जहाँ पर भूकंप का खतरा बना रहता है।

हालाँकि हैती समुद्र के बीच बसा हुआ एक सुन्दर और हरा-भरा देश है लेकिन गरीबी के कारण यहाँ के लोगों का जीवन स्तर बहुत ही दयनीय है जिसकी वजह से एक बहुत बड़ी आबादी को बिजली तक भी नसीब नहीं होती है।

हैती एक हिंसा प्रभावित देश है जहाँ के लोग एक दूसरे को हिंसक रूप लेकर मारते-काटते रहते हैं। यहाँ पर एड्स नामक बीमारी की वजह से भी बहुत सारी मौते होती हैं। भ्रष्टाचार यहाँ की रगों में कूट-कूट कर भरा हुआ है जिसकी वजह से यह देश तरक्की नहीं कर पाया।

Image source : istockphoto.com
Image source : istockphoto.com

हैती में 5 साल के नीचे का हर पाँचवाँ बच्चा कुपोषण का शिकार है, राजनीतिक अस्थिरता की वजह से देश में सिस्टम नाम की कोई चीज नहीं है, माफियाराज अपने चरम पर है क्योंकि उनके सर पर सरकार के लोगों का ही हाथ है और इस कारण से हैती के पढ़े-लिखे समझदार लोग अपना देश छोड़कर दूसरे देशों में जाना चाह रहे हैं।

हैती के बहुत सारे लोग अमेरिका में शरण लेने को मजबूर हो रहे हैं लेकिन बाइडेन सरकार इस पर सख्त है और कह रही कि हैती के लोग अपने देश वापिस चले जाएँ और अमेरिका हैतिवासियों को उनके देश वापिस भेजने  प्रकिया पर बड़ी ही तेजी से काम भी कर रहा है।

Image source : time.com
Image source : time.com

वैसे तो हैती की बरबादी का मुख्य कारण वहाँ की राजनीतिक अस्थिरता को ही माना जा सकता है लेकिन इसके बावजूद भी कई और बाते हैं जिसने हैती को दुनियाँ का सबसे गरीब देश का तमगा,दिलाया है, जिसमे सबसे बड़ी भूमिका प्राकृतिक आपदाओं की रही है, जैसे 2010 में आया भूकंप, 2016 का तबाही भरा तूफान और 2021 का  भूकंप।

इन प्राकृतिक आपदाओं की वजह से हैती की कृषि व्यवस्था पर काफी बुरा प्रभाव पड़ा जिसकी वजह से हैती को अपनी खाद्य जरूरतों को पूरा करने के लिए बड़ी मात्रा में आयात (Import) का सहारा लेना पड़ता है, जिसकी वजह से हैती में महंगाई भी काफी बढ़ गई साथ ही अपराध का ग्राफ भी बढ़ा है।

Image source : cnn.com
Image source : cnn.com

निष्कर्ष

दोस्तों, इस आर्टिकल के माध्यम से हमने हैती के बारे गहराई से जाना और समझा, और यह अनुमान भी लगाया कि आखिर हैती इतना गरीब देश क्यों है। जहाँ की सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त होगी, जनता अशिक्षित और हिंसक होगी, आये दिन हत्या, लूट-पाट और बलात्कार जैसी घटनाएं होती रहेंगी, और जहाँ लोगों में अपने-आप को बदलने की कोई कोशिश नहीं होगी तो वहाँ पर गरीबी का वास होना लाजमी है, इसमें किसी भी प्रकार के शक की बात नहीं है और इसी कारण से हैती दुनियाँ का सबसे गरीब देश है।

दोस्तों, आशा करता हूँ कि यह आर्टिकल आपके ज्ञान के भंडार को पहले से और बेहतर बनायेगा साथ ही आपको बुद्धजीवियों की श्रेणी में लेकर जायेगा, तो आज के लिए सिर्फ इतना ही, अगले आर्टिकल में हम फिर मिलेंगे, किसी नए टॉपिक के साथ, तब तक के लिए, जय हिन्द-जय भारत।

लेखक परिचय

इस वेबसाइट के संस्थापक अमित दुबे हैं, जो दिल्ली में रहते हैं, एक Youtuber & Blogger हैं, किताबें पढ़ने और जानकारियों को अर्जित करके लोगों के साथ शेयर करने के शौक के कारण सोशल मीडिया के क्षेत्र में आये हैं और एक वेबसाइट तथा दो Youtube चैनल के माध्यम से लोगों को Motivate करने तथा ज्ञान का प्रसार करने का काम कर रहे हैं।

हमारे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म

Website : www.motivemantra.com इस पर Motivational Article Publish होते हैं।

Youtube Channel (1) Motive Mantra by amit dubey इस पर Motivational Video Publish होते हैं।

Youtube Channel (2) : Knowledge Facts by amit dubey इस पर Gene

ral Knowledge Video Publish होते हैं।

इन्हें भी तो पढ़ें

What Is SEO | 25 SEO Tips In Hindi

नरेंद्र मोदी ने अपनी पत्नी को क्यों छोड़ा था

रतन टाटा की जीवनी | Ratan Tata Biography In Hindi

चीन का नकली सूरज कैसा है ? | चीन ने बनाया कृत्रिम सूरज

ममता बनर्जी की जीवनी | Mamta Banerjee Biography In Hindi

हमारा यूट्यूब चैनल : Motive Mantra By Amit Dubey

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *