How To Choose The Right Mattress | सही गद्दा कैसे चुनें

दोस्तों, अच्छी नींद हमारे सुबह को ज्यादा बेहतर बनाता है, अगर हम रात को अच्छे से सोते हैं तो सुबह उठने के साथ हमारा तन और मन दोनों ही शांंत होते हैं और हमारा दिन भी स्फूर्ति भरा होता है इसलिए एक सही गद्दे को खरीदने के लिए जो कि हमारे नींद और आराम से सम्बन्ध रखता है हमारे लिए यह जानना जरुरी होगा कि “How To Choose The Right Mattress | सही गद्दा कैसे चुनें“।

नमस्कार दोस्तों, मै अमित दुबे आपका हार्दिक स्वागत करता हूँ………………………………..

गद्दे हमारे जीवन के वह साथी होते हैं, जिनके साथ हमारे जीवन का लगभग एक तिहाई समय बीतता है। क्योंकि एक व्यक्ति 24 घंटे में लगभग 8 घंटे सोता है और वह समय जाहिर सी बात है कि गद्दे पर ही बीतता है। इसके बावजूद भी हमारे देश का एक बहुत बड़ा वर्ग अपने गद्दे के बारे में बहुत ही साधारण सोच रखता है।

Read More…..कुल्हाड़ी की धार में सफलता का सार | Motivational Story In Hindi

Sleep Is The Better Meditation | नींद ही बेहतर ध्यान है

How To Choose The Right Mattress | सही गद्दे का चुनाव कैसे करें

How To Choose The Right Mattress | सही गद्दे का चुनाव कैसे करें

दोस्तों मै पिछले 20 वर्षों से गद्दों के क्षेत्र में कार्यरत हूँ, और इनके हर एक पहलु से बखूबी अवगत भी हूँ मैंने एक बात देखा है कि हमारे देश में गद्दों के बारे में ज्यादा जागरूकता नहीं है जबकि पश्चिम के देश इनके प्रति बहुत ही जागरूक हैं। वे इंसानी जरूरतों में गद्दों को अधिक महत्व देते हैं जबकि हमारे देश भारत में गद्दों के प्रति लोगों का रवैया महत्वहीन है हालाँकि समय के साथ इसमें परिवर्तन देखने को मिल रहा है पहले के मुकाबले अब लोग गद्दों के प्रति जागरूक हो रहे हैं। लेकिन वह तादात अभी बड़े शहरों में ही है। वह भी शिक्षित वर्गों में इसकी जागरूकता देखने को मिलती है।

आज के इस आर्टिकल में, हम गद्दों के बारे में विस्तार से जानेंगे कि इनका हमारे जीवन में क्या महत्व है, इनका हमारे शरीर और दिमाग से क्या सम्बन्ध है और ये हमारे जीवन को कैसे प्रभावित करते हैं और गद्दे कितने प्रकार के होते हैं, इनका स्वरुप क्या होता है, इनकी बनावट कैसी होती है और कौन सा गद्दा किसके लिए सही होता है, तो बने रहिये हमारे साथ क्योंकि आज होगी सिर्फ गद्दों की बात।

गद्दों का हमारे जीवन में महत्व :

जैसा कि हमने ऊपर की लाइनों में इस बात का जिक्र किया कि हमारा एक तिहाई जीवन गद्दों के साथ बीतता है। गद्दों का सम्बन्ध हमारे नींद और आराम से है अगर हमारा गद्दा हमें बेहतर नींद और आराम देता है तो हमारी सुबह शांत और स्फूर्ति भरा होगा और जाहिर सी बात है कि अगर हमारे सुबह की शुरुआत अच्छी होगी तो हमारा दिन भी अच्छा होगा।

हमें बेहतर नींद के लिये एक बेहतर गद्दे की जरुरत होती है और वह बेहतर गद्दा कौन सा है जो हमें लेना चाहिये जब तक इसकी हमेंं सही जानकारी नहीं होगी तब तक हम अपने लिये सही गद्दे नहीं चुन सकते।

जब आप बाजार में गद्दे खरीदने जाते हैं तो दुकानदार अपने हिसाब से आपको बहुत कुछ दिखाता है आपको ज्यादा जानकारी नहीं होती इसलिये आप दुकानदार की बातों पर भरोसा करके गद्दा खरीद लेते हैं, अब सवाल यह उठता है कि क्या आपने वह गद्दा खरीदा जिसकी आपको जरुरत है।

कोई भी गद्दा ऊपर से पैक होता है, और आप उसकी बाहरी चमक-धमक देखकर और थोड़ा बहुत हाथ लगाकर अपनी तसल्सी कर लेते हैं और उसे खरीद लेते हैं। आज हम आपको गद्दों के अन्दर इस्तेमाल होने वाले उन खाश चीजों के बारे में विस्तार पूर्वक बतायेंगे जिनको जानने के बाद आप अपने लिये एक बेहतर गद्दे का चुनाव करने में सक्षम होंगे। तो आइये अब हम पहले यह जानते हैं कि आखिर गद्दे कितने प्रकार के होते हैं।

Type of Mattresses | गद्दों के प्रकार :

दोस्तों, सबसे पहले हम यह जानेंगे कि गद्दे कितने प्रकार के होते हैं।

Foam Mattresses | फोम के गद्दे

EP Foam Mattresses | EP फोम के गद्दे

Bonded Foam Mattresses | बोंडेड फोम के गद्दे

Coir Mattresses | जूट के गद्दे

Spring Mattresses | स्प्रिंग के गद्दे

HR Foam Mattresses | HR फोम के गद्दे

Moulded Foam Mattresses | मोल्डेड फोम के गद्दे

Memory Foam Mattresses | मेमोरी फोम के गद्दे

Letex Mattresses | रबर के गद्दे


ऊपर की लाइनों में हमने यह जाना, कि गद्दे कितने प्रकार के होते हैं अब हम और आगे बढ़ते हुए यह जानेंगे कि कौन सा गद्दा कैसा होता है और किस प्रकार का गद्दा किन लोगों को इस्तेमाल करना चाहिए तो आइये अब आगे बढ़ते है और इस पर गहराई से चर्चा करते हैं।

Read More…..Motivational Story In Hindi | एक भिखारी कैसे बना व्यापारी


How To Choose The Right Mattress | सही गद्दे का चुनाव कैसे करें

How To Choose The Right Mattress | सही गद्दा कैसे चुनें

Foam Mattresses | फोम के गद्दे :

फोम के गद्दे काफी सॉफ्ट और मुलायम होते हैं, ये डेंसिटी के रूप में विभाजित होते हैं जैसे – 18 Density, 23 Density, 28 Density, 32 Density, 40 Density, और 50 Density, इनमे 18, 23, और 28 Density, को low Density, और 32 Density, को medium Density तथा 40 और 50 Density को High Density के रूप में माना जाता है। फोम के गद्दों को Density के हिसाब से ही अलग-अलग रंगो में भी विभाजित किया गया है। जिनमे नीला, गुलाबी, पीला, हरा, बैंगनी और सफ़ेद आदि रंग शामिल होते हैं।

फोम के गद्दे हर किसी के बजट में आ जाते हैं, ये ज्यादा महंगे नहीं होते हैं आप जिस भी बजट में चाहेंगे ये आपको मिल जाएंगे लेकिन एक बात ध्यान में रखियेगा कि जितनी शक्कर डालेंगे चाय उतनी ही मीठी होगी। वैसे मै आपको बताना चाहूंगा कि फोम के गद्दों में 32 और 40 Density की डिमांड सबसे ज्यादा रहती है।

फोम के गद्दे सोने में ज्यादा आराम दायक होते हैं, इसलिए ये छोटे बच्चों और युवाओं को ज्यादा पसंद हैं 35 या 40 साल के बाद की उम्र वालो को फोम के गद्दों से परहेज करना चाहिए क्योंकि उनकी बढ़ती हुई उम्र के हिसाब से उन्हें थोड़ा सख्त गद्दा चाहिए होता है।

फोम के गद्दों का उत्पादन केमिकल से बने झाग से होता है, जिसे एक बड़े कंटेनर में तैयार किया जाता है और जब यह पूरी तरह फुल जाता है तो केक जैसा आकार ले लेता है उस केक जैसे आकार वाले फोम को गद्दों के साइज के हिसाब से काटा जाता है।

फोम के गद्दों की सबसे बड़ी खाशियत यह है, कि इन्हें मोड़ा जा सकता है, रोल किया जा सकता है, ये वजन में बहुत ही हल्के होते हैं जैसे – 32 Density का एक गद्दा जिसका साइज 3 फ़ीट by 6 फ़ीट होता है वह लगभग 5 kg से सवा 5 kg का होता है जबकि दूसरे प्रकार के गद्दों का वजन 10 से 15 kg तक होता है। फोम के गद्दों की लाइफ अच्छी होती है।

Read More…..Motivational Story In Hindi | चंगू-मंगू और पैसों की पाईप लाइन


How To Choose The Right Mattress | सही गद्दे का चुनाव कैसे करें

EP Foam Mattresses | E P फोम के गद्दे :

E P Foam को Hitlon के नाम से भी जाना जाता है, परिवर्तन संसार का नियम है, आज जो है कल रहे ना रहे और अगर वो नहीं रहेगा तो उसकी जगह कोई दूसरा लेगा और सीधी सी बात है कि रिक्त स्थानों की पूर्ति तो करनी ही पड़ती है।

किसी जमाने में जुट के गद्दे सबसे ज्यादा प्रचलित थे, जब उनकी कीमत बढ़ने लगी तो उसकी जगह बोंडेड गद्दों ने लिया जिसके बारे में हम आगे चर्चा करने वाले हैं फ़िलहाल तो हम अभी EP Foam की बात कर रहे हैं। ये गद्दे ग्राहकों के बजट को ध्यान में रखते हुए बनाये गए हैं इनकी कीमत फोम के गद्दों से भी कम होती है, ये थोड़े सख्त होते हैं, इन्हें मोड़ा नहीं जा सकता, इनकी लाइफ कोई बहुत ज्यादा अच्छी नहीं होती है लेकिन एक समय में ये आपके आवश्यकताओं की पूर्ति तो कर ही देते हैं वैसे भी इनके रख-रखाव के ऊपर भी बहुत कुछ निर्भर करता है अगर आप ख़याल रखेंगे तो ये गद्दे भी ठीक-ठाक चल ही जाते हैं।

EP Foam का इस्तेमाल ज्यादातर पैकिंग के लिए किया जाता रहा है, क्योंकि ये प्लास्टिक से बना हुआ उत्पाद है और किसी भी जोर के झटके को बर्दास्त करते हुए दूसरी तरफ रखी हुई चीज को झटके से बचाते हुए उसकी हिफाजत करती है, इसे थर्माकोल के प्रजाति का एक बेहतर उत्पाद माना जाता है।

EP Foam के गद्दे सख्त होने के कारण Spinal Support के लिए भी इस्तेमाल किये जाते हैं लेकिन इनमे वो बात नहीं होती जो बात बोंडेड गद्दों में होती है लेकिन फिर भी कम बजट वालों की जरुरत को आखिकार ये पूरा कर ही देता है। जैसे स्पोर्ट के जूते 1000 के भी आते हैं और जो उतना नहीं खर्च कर सकते तो 500 वाले से ही काम चला लेते हैं फिर भी काम तो चल ही जाता है।

Read More…..Motivational Story In Hindi | बंटी-शंटी और पैसों का पेड़


How To Choose The Right Mattress | सही गद्दे का चुनाव कैसे करें

Bonded Foam Mattresses | बोंडेड फोम के गद्दे :

बोंडेड शब्द खुद अपने आप में एक पहचान है, कि यह बंधा हुआ है मगर किस चीज से, फोम से, इसीलिए तो इसे बोंडेड फोम के नाम से जाना जाता है। तरह-तरह के फोम के मिश्रण को एक बड़े कंटेनर में चिपकाने वाले केमिकल के साथ मिलाकर एक बड़े केक के रूप में तैयार किया जाता है और फिर उसे गद्दों के साइज में काटा जाता है।

बोंडेड फोम भी अलग-अलग Density के होते हैं, जैसे – 70 Density से लेकर 150 Density, जितनी ज्यादा डेंसिटी होगी गद्दा उतना ही ज्यादा सख्त होगा। ये गद्दे Spinal Support के लिए बेहतर माने जाते हैं। इन्हें Orthopedic Mattress के नाम से जाना जाता है। ये गद्दे वजनी होते हैं, इन्हें थोड़ा-बहुत मोड़ा भी जा सकता है जैसे इनको U शेप में मोड़ा जा सकता है, इनकी लाइफ अच्छी होती है, इन्हे बच्चे, बूढ़े, जवान कोई भी इस्तेमाल कर सकता है। वैसे एक बात बता दूँ कि आज-कल बोंडेड गद्दों की ज्यादा डिमांड है। बोंडेड फोम के गद्दे Medium Range के होते हैं ना ही ज्यादा सस्ते होते हैं और ना ही ज्यादा महंगे होते हैं।

Read More…..कोरोना से बचने के घरेलु उपाय


How To Choose The Right Mattress | सही गद्दे का चुनाव कैसे करें

How To Choose The Right Mattress | सही गद्दा कैसे चुनें

Coir Mattresses | जूट के गद्दे :

Coir Mattresses अर्थात जुट के गद्दे हालाँकि अब उतने प्रचलित नहीं हैं लेकिन एक ज़माना था जब जुट के गद्दे ही सबसे ज्यादा प्रचलन में थे। समय के साथ-साथ बहुत कुछ बदल जाता है और वही हुए जुट के गद्दों के साथ अब इसकी मांग और उपलब्धता लगभग ना के बराबर है इसके पीछे एक सबसे बड़ा कारण है इसका महंगा होना।

जैसा कि आप सभी लोग जानते ही होंगे, कि जुट नारियल के जटा को कहते हैं और जुट के गद्दे को बनाने के लिए उसमे Letex अर्थात रबर की जरुरत होती है इसके अंतर्गत जुट के साथ रबर को मिक्स करके Ruberised Coir Mattress का उत्पादन किया जाता था जो समय के साथ-साथ काफी महंगा होता गया जिसके कारण जुट के गद्दे काफी महंगे पड़ने लगे इसके साथ ही एक कारण और भी था कि जुट के गद्दों की लाइफ उतनी नहीं होती जितना फोम और बोंडेड के गद्दों की होती है और एक और जो सबसे बड़ा कारण था वह था पानी हाँ मित्रों जुट के गद्दे पानी पड़ने पर ख़राब होने लगते हैं। वैसे एक बात कहूं जुट के गद्दों की बात कुछ अलग हुआ करती थी क्योंकि वे Natural Product से बनाये जाते थे लेकिन अब कोई क्या कर सकता है, परिवर्तन संसार का नियम है इसलिए इसे स्वीकार तो करना ही पड़ता है।

Read More…..What Is Immunity System In Hindi | रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ायें कोरोना भगायें


How To Choose The Right Mattress | सही गद्दे का चुनाव कैसे करें

Spring Mattresses | स्प्रिंग के गद्दे :

Spring Mattress इसके नाम से ही पता चलता है कि इसमें उछाल होगा, हाँ दोस्तों ये उछलने वाला गद्दा होता है, इस गद्दे पर सोने से हमें अच्छा-खाशा आराम का अनुभव होता है। यह गद्दा Luxury Range में आता है इसकी कीमत भी और गद्दों से ज्यादा होती है इसलिए इसे हर कोई नहीं खरीद पाता लेकिन जो लोग इसको खरीदते हैं वे इसके आराम और उछाल का भरपूर आनन्द उठाते हैं, ये गद्दे नव विवाहित जोड़ों और शौक़ीन लोगों के लिए खाश होते हैं। Spring Mattress दो प्रकार के होते हैं –

(1) Bonnel Spring Mattress :

यह गद्दे ऐसे स्प्रिंग से बने होते हैं, जो आपस में एक दूसरे से जुड़े रहते हैं, जिसके कारण गद्दा सख्त उछाल वाला होता है और जैसे ही कोई इस गद्दे पर बैठता है पुरे गद्दे में कम्पन (Vibration) की स्थिति बन जाती है। यह गद्दा सोने के लिहाज से अच्छा होता है लेकिन अगर आप अपने बेड पर ही खाना खाते हैं, चाय-काफी पीते हैं या फिर पढ़ाई करते हैं तो इसका कम्पन आपको थोड़ा डिस्टर्ब कर सकता है।

(2) Pocket Spring Mattress :

यह गद्दे ऐसे स्प्रिंग से बने होते हैं, जो एक दूसरे से बिलकुल भी संपर्क नहीं रखते हैं जिसके कारण इनमें कम्पन (Vibration) नहीं होता है बल्कि आप जहाँ बैठेंगे वहीं पर आपको एक्स्ट्रा सॉफ्ट फीलिंग होगी इसीलिए इन्हे Extra Luxury Mattress की श्रेणी में गिना जाता है। अगर आप किसी बड़े होटल में ठहरते हैं तो आपने महसूस किया होगा कि वहाँ के गद्दे काफी मोटे और आराम दायक होते हैं, वे Pocket Spring Mattress ही होते है, हालाँकि वे थोड़े महंगे होते हैं लेकिन साहेब “शौक बड़ी चीज है” ये गद्दे काफी आराम दायक और मज़ेदार होते हैं।

Read More…..कोरोना के रंग जीवन के संग | क्या करके जाएगा कोरोना


How To Choose The Right Mattress | सही गद्दे का चुनाव कैसे करें

How To Choose The Right Mattress | सही गद्दा कैसे चुनें

HR Foam Mattresses | HR फोम के गद्दे :

HR Foam साधारण फोम से बिलकुल अलग होता है, यह काफी सॉफ्ट और मुलायम होता है इसका वजन भी काफी हल्का होता है यह PU फोम से लगभग दोगुने मुल्य का होता है इसका इस्तेमाल महंगे गद्दों के साथ Comfort Level देने के लिए किया जाता है। जो लोग हल्के वजन का सॉफ्ट और मुलायम गद्दा चाहते हैं वे इन्हे खरीद सकते हैं खाशकर नव विवाहित जोड़े इनका इस्तेमाल कर सकते हैं।

Read More…..Rich Dad Poor Dad || गरीबी से अमीरी की ओर ले जाने वाली कहानी


How To Choose The Right Mattress | सही गद्दे का चुनाव कैसे करें

Moulded Foam Mattresses | मोल्डेड फोम के गद्दे :

Moulded Foam एक ऐसा फोम होता है, जिसकी फीलिंग रबर के गद्दों जैसी होती है लेकिन उतना नहीं जितना रबर में फीलिंग होती है लेकिन जो लोग रबर के गद्दों को नहीं खरीद सकते वे मोल्डेड फोम के गद्दे खरीद सकते हैं। वैसे यहाँ पर हम आपको एक बात बताना चाहेंगे कि जब आप किसी महँगी कार में बैठते हैं तो उसकी सीट में जो फोम लगा होता है वह मोल्डेड फोम ही होता है। यह थोड़ा महंगा होता है इसलिए इसकी डिमांड गद्दों के रूप में कम ही होता है यह ज्यादातर कारों के सीटों में ही ज्यादा इस्तेमाल होते हैं, आज-कल तो ये सोफे के कुशन के रूप में भी अच्छे-खाशे इस्तेमाल हो रहे हैं।

Read More…..डर को कैसे भगायें | डर के 6 रूप


How To Choose The Right Mattress | सही गद्दे का चुनाव कैसे करें

Memory Foam Mattresses | मेमोरी फोम के गद्दे :

Memory Foam को आप “King of Foam” के नाम से भी सम्मानित कर सकते हैं, क्योंकि समस्त फोम प्रजाति में ये साहेब सबसे ज्यादा कीमती हैं इनको अमेरिका के अंतरिक्ष विभाग नाशा के वैज्ञानिकों द्वारा विकसित किया गया था। इसकी सबसे बड़ी खाशियत यह है कि यह ह्यूमन बॉडी के हिसाब से अपने आप को ढाल लेता है और बॉडी के हर हिस्से तक जहाँ तक इसकी पहुँच होती है Full Comfort प्रदान करती है। इसकी कीमत फोम से लगभग चार गुना और HR फोम से लगभग दो गुना होती है बाजार में सबसे महंगे गद्दे मेमोरी फोम के ही होते हैं।

आज के नये जमाने में इसकी लोकप्रियता दिनों-दिन बढ़ती चली जा रही है वैसे भी जिन लोगों को स्प्रिंग के गद्दों की उछाल पसंद नहीं है वे लोग मेमोरी फोम के गद्दे ही पसंद करते हैं। इन गद्दों को कोई भी इस्तेमाल कर सकता है बशर्ते कि उसका जेब इसे खरीदने की इज़ाज़त देता हो क्योंकि ये गद्दे बाकी औरों से महंगे होते हैं। वैसे एक बात बतादूँ कि मेमोरी फोम के गद्दे काफी अच्छे माने जाते हैं ये आपके बॉडी को अच्छे Comfort के साथ-साथ बेहतर Back Support भी देते हैं।

Read More…..Time Is Money | समय ही पैसा है


How To Choose The Right Mattress | सही गद्दे का चुनाव कैसे करें

How To Choose The Right Mattress | सही गद्दा कैसे चुनें

Letex Mattress | रबर के गद्दे :

Letex अर्थात रबर एक Natural Product होता है, और यह बॉडी के लिए बहुत ही आराम दायक होता है और अगर सही मायने में देखा जाए तो गद्दों के क्षेत्र में इससे बेहतर विकल्प कोई और हो ही नहीं सकता लेकिन एक समस्या है कि इसका उत्पादन सीमित है जिसके कारण इसकी कीमत बहुत ही ज्यादा है इसे हर कोई नहीं खरीद सकता इसलिए यह अमीरों की कोठियों, बंगलों और फ्लैटों तक ही सीमित रह जाता है। वैसे एक बात कहूं अब तो इसकी जगह भी मेमोरी फोम ने ले लिया है और धीरे-धीरे रबर के गद्दे गुमनामी के अँधेरे में लुप्त होते जा रहे हैं।

गद्दे खरीदते समय इन बातों का ख़याल रखें :

दोस्तों, ऊपर जिन गद्दों के प्रकारो की जिक्र हुआ है उनमे कुछ गद्दे ऐसे होंगे जो सिंगल सीट के रूप में बने होंगे लेकिन कई गद्दे ऐसे भी होंगे जिनमे कई लेयर होंगे, ऐसा इसलिए होता है कि कुछ लोग एक ही गद्दे में Hard & Soft दोनों ही लेवल चाहते हैं, इसके लिए एक साइड EP या Bonded दूसरी साइड Foam, HR Foam या Memory Foam लगाते हैं और फोम तो सभी गद्दों में वैसे भी क्विल्टिंग के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।

कुछ गद्दे सैंडविच कॉम्बिनेशन में भी बनते हैं उनमे भी कई लेयर होते हैं यह इस बात पर निर्भर करता है कि गद्दा किस बजट में बनाया जा रहा है जैसा गद्दे का कीमत होगा वैसा ही सीट उस लेयर में लगाया जाता है। जैसे –

मल्टी लेयर के गद्दे इस प्रकार के होते हैं :

EP+foam mattresses | EP+फोम का गद्दे

Bonded+EP+foam mattresses | बोंडेड+EP+फोम का गद्दे

Bonded+foam mattresses | बोंडेड+फोम का गद्दे

Coir+foam mattresses | जुट+फोम का गद्दे

Coir+bonded foam mattresses | जुट+बोंडेड फोम का गद्दे

HR+memory foam mattresses | HR+मेमोरी फोम का गद्दे

Bonded+HR+memory foam mattresses | बोंडेड+HR+मेमोरी फोम का गद्दे

Spring+foam mattresses | स्प्रिंग+फोम का गद्दे

Spring+memory foam mattresses | स्प्रिंग+मेमोरी फोम का गद्दे

सिंगल लेयर के गद्दे इस प्रकार के होते हैं :

Foam mattresses | फोम के गद्दे

EP foam mattresses | EP foam का गद्दे

Bonded foam mattresses | बोन्डेड फोम के गद्दे

Coir mattresses | जुट के गद्दे

HR foam mattresses | HR foam के गद्दे

Moulded foam mattresses | मोल्डेड फोम के गद्दे

Letex mattresses | रबर के गद्दे

Spring और Memory foam के गद्दे, सिंगल लेयर में नहीं बनाये जा सकते हैं क्योंकि Spring में बिना किसी सोफ्ट लेयर लगे आपको चुभन महसूस होगी वो आप बर्दाश्त नहीं कर पायेंगे और Memory foam इतने सोफ्ट होते हैं कि बिना किसी सख्त लेयर के Support के आप इस पर सो नहीं पायेंगे।

How To Choose The Right Mattress | सही गद्दा कैसे चुनें

अंत में एक बात जो सबसे खाश है, उसे मै आपको जरूर बताना चाहूंगा कि हर एक गद्दा हर एक व्यक्ति के लिए एक जैसा नहीं रहता क्योंकि हर एक व्यक्ति का बॉडी स्ट्रक्चर अलग-अलग होता है इसलिए आप जब अपने लिए बाजार में गद्दा खरीदने के लिए जाएँ तो इस बात का ध्यान रखें कि आप पहले जो गद्दा इस्तेमाल कर रहे हैं वह कैसा है, सख्त है या मुलायम या फिर मीडियम, पहले वाले गद्दे में आपको कैसी फिलिंग होती थी, अब वैसा ही लेना चाहते हैं या फिर उससे अलग, इन सब बातों को ध्यान में रखकर ही नया गद्दा खरीदें, आखिर यह आपके नींद और आराम से जुड़ा हुआ मामला है।

दोस्तों, जहाँ मै समझता हूँ कि इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपको गद्दों के बारे में इतनी समझ तो आ ही गयी होगी कि आप बाजार में जाने के बाद गद्दों के बारे में कम से कम अनाड़ी तो नहीं होंगे। फिर भी यहाँ पर मै आपसे एक बात कहना चाहूंगा कि आप बाजार से जो भी गद्दे खरीदें उस पर बैठकर, लेटकर और करवट बदल कर पूरी तसल्ली करने के बाद ही उसे खरीदें। हाँ एक बात और कि अपने गद्दे का गारंटी कार्ड दुकानदार से जरूर भरवायें जिसमे Purchase Date के साथ-साथ दुकानदार के दुकान की मुहर और कौन सा गद्दा है और उसकी कितनी गारंटी है यह सब जरूर लिखवायें।

आशा करता हूँ कि यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा, तो सोच क्या रहे हैं इसे सोशल मीडिया पर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ Share करें, लाइक बटन पर जाकर Like करें, और अगर अगर आपके पास कोई सुझाव हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में जाकर Comment करें, क्योंकि आपका सुझाव हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है जैसे आप हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण हैं, इसलिए अपना बहुत-बहुत-बहुत खयाल रखियेगा, हमारी शुभकामनायें आपके साथ है।

Thanking You / धन्यवाद / शुक्रिया / मेहरबानी………………………………..जय हिन्द – जय भारत

आपका दोस्त / शुभचिंतक : अमित दुबे ए मोटिवेशनल स्पीकर Founder & CEO www.motivemantra.com

Read More…..सफल लोगों की सफल आदतें

Read More…..सफलता की परिभाषा | Definition of Success

Read More…..Financial Management Without MBA | पैसे बचाने की कला

Read More…..शब्दों का खेल | आपकी जुबान ही आपकी पहचान है

Read More…..What Is Marketing | मार्केटिंग क्या है | मार्केटिंग (विपणन) की परिभाषा

10 thoughts on “How To Choose The Right Mattress | सही गद्दा कैसे चुनें

  1. aksiyon says:

    Touche. Sound arguments. Keep up the great spirit. Marcy Berton Maroney Constantia Preston Linker

    Reply
  2. turkce says:

    Hi colleagues, how is the whole thing, and what you wish for to say on the topic of this article, in my view its really amazing in support of me. Lin Lukas Deirdra

    Reply
  3. turkce says:

    Nice post. I learn something totally new and challenging on sites I stumbleupon every day. It will always be exciting to read content from other authors and practice something from other web sites. Michele Inness Rothenberg

    Reply
  4. turkce says:

    I am lucky that I discovered this internet internet site, just the proper info that I was seeking for! Prisca Warren Perkoff

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *